फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pockets of two people cut while cutting slip, case registered against three

Rewari News: पर्ची कटाते वक्त दो लोगों की कटी जेब, तीन पर केस दर्ज

Tue, 19 Dec 2023 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Pockets of two people cut while cutting slip, case registered against three
रेवाड़ी। अगर आप सरकारी अस्पताल में ओपीडी के लिए पर्ची कटाने जा रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। मौजूदा समय में अस्पताल में वैसे भी सर्दी, खांसी, जुखाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं, जिस वजह से लाइन काफी लंबी हो जाती है। आपको अपनी जेब बचा कर रखनी होगी। दरअसल, पर्ची कटाने के लिए लाइन में लगे दो लोगों की जेब कटने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव फिदेड़ी निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि उसे कई दिनों से बुखार था, वह सरकारी अस्पताल में दवाई के लिए आया था। बलवंत पर्ची कटाने के लिए लाइन में खड़ा था। साथ में एक किशोर उसके पीछे लाइन में खड़ा था। कुछ समय बाद जब बलवंत ने जेब चेक की तो मालूम चला कि 2700 रुपये और आधार कार्ड गायब है। इसी दौरान बुजुर्गों वाली लाइन में गुलशन के नाम के शख्स के 4 हजार रुपये गायब हो गए।पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बलवंत का कहना है कि जब शोर मचाया गया तो दो औरतें किशोर समेत भागने लगी। शोर मचाने के बाद लोगों ने तीनों को पकड़ लिया। दोनों महिलाओं और किशोर ने पैसा निकालने की बात कबूली। मौके पर पुलिस को फोन किया गया। पुलिस भी वहां पर पहुंची। जब पुलिस ने तलाशी ली तो आधार कार्ड व पैसे बरामद किए गए। जांच अधिकारी मवणवीर का कहना है कि शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed