{"_id":"6aa2ee01af1545ae660a061d","slug":"pm-shri-government-senior-secondary-school-rewari-takes-first-place-in-the-drama-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-245229-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नाटक प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नाटक प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी प्रथम
Thu, 10 Sep 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में एकजुट शिक्षक व स्टाफ। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता हुई। इसमें खंड रेवाड़ी के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर नाटकों का मंचन किया। इसमें पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (रेवाड़ी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़पुर रहा, जिसका विषय ईवी भविष्य की राह था, जबकि तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी (बालक) ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी (रेवाड़ी) डॉ. दुष्यंत यादव ने कहा कि विज्ञान नाटक जैसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं और एआई व ईवी जैसे विषयों पर बच्चों की प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय है।
विज्ञापन
मेजबान विद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि मेजबानी का अवसर मिलना गर्व की बात है और प्रथम स्थान प्राप्त टीम को जिला स्तर के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने कहा कि जब विज्ञान मंच पर नाटक के रूप में आता है तो वह अधिक प्रभावशाली बन जाता है और बच्चों ने कला व विज्ञान का सुंदर संगम प्रस्तुत किया है।
आयोजन को सफल बनाने में जागृति, रेखा बलदोदिया प्रवक्ता जीव विज्ञान, कविता प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, श्रीमती कुमकुम सैनी प्रवक्ता रसायन विज्ञान, मनीषा एवं वंदना का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय इंचार्ज श्रीमती कविता रानी ने विजेता टीमों एवं निर्णायक मंडल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।