फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   pm modi farmer 27 taali thali

किसान 27 को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का ताली और थाली बजाकर करेंगे विरोध

Mon, 21 Dec 2020 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
pm modi farmer 27 taali thali
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल सैकड़ों किसानों के साथ 26 दिसंबर को दिल्ली कूच करने की घोषणा के बाद जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। बॉर्डर पर पहले से ज्यादा फोर्स बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ आठ दिन से बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों ने 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का ताली और थाली बजाकर विरोध करेंगे। वहीं सोमवार से क्रमिक अनशन भी शुरू हो चुका है। हर दिन 11 किसान धरना स्थल पर ही अनशन पर बैठेंगे। वहीं बाकी आंदोलनकारी हर दिन एक समय का ही भोजन करेंगे। वहीं हाईवे पर ही बनीपुर चौक पर दिए जा रहे धरना स्थल पर भी सोमवार को क्रमिक अनशन रखा गया है। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में मंगल सिंह यादव सीकर, कालू थोरी श्रीगंगानगर, रामेश्वर बगड़िया सीकर, मोती लाल शर्मा नागौर, भगत सिंह चूरू, भीम सिंह मित्तड हनुमानगढ़, भगवानाराम जाखड़ चूरू, दयाभाई गजरा गुजरात, बलविंदर सिंह श्रीगंगानगर, बेगाराम प्रजापति चूरू शामिल थे।
विज्ञापन

सरकार जिद छोड़कर किसानों की मांगें माने: किसान नेता
खेड़ा बार्डर पर किसान नेता राजेंद्र साहू, डॉ. माधव, राजू कोटा, पेमाराम ने जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर रोजाना की तरह प्रेसवार्ता कर कहा कि केन्द्र सरकार जिद छोड़कर किसानों की मांग को माने। किसान भीख नहीं, बल्कि अपना हक मांग रहे है। सरकार किसानों पर जबरन काले कानून थोपना बंद करें। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के दिन आंदोलनकारी किसान धरना स्थल पर ही ताली और थाली बजाकर विरोध करेंगे। इसके साथ ही क्रमिक अनशन पर हर दिन 11 किसान बैठेंगे। साथ ही बाकी आंदोलनकारी किसान दिन में एक समय का भोजन नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल पर पकड़ा संदिग्ध युवक
सोमवार दोपहर जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों के बीच एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ पाया गया। किसानों ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता पाया। किसान नेताओं ने उसे पकड़कर शाहजहांपुर पुलिस को सौंप दिया है। किसानों का आरोप है कि सरकार आंदोलन को साजिश कर बदनाम करना चाहती है। इसी के तहत माहौल खराब करने के लिए कुछ लोगों को भेजा जा रहा है। किसानों ने कहा कि वह सरकार के मंसुबों को कामयाब नहीं होने देंगे।

बनीपुर चौक पर ये किसान रहे क्रमिक अनशन पर
हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर बावल चौरासी की ओर से दिए जा रहे धरना स्थल पर सुमेर सिंह, महेन्द्र ककरावत, रणबीर टीकला, श्योदान सैनी, सरजीत महलावत, सुरताराय खिजूरी, रामकुवार, सुमेर बनीपुर, पूर्व सरपंच महेन्द्र, किशन प्राणपुरा व अतरसिंह क्रमिक अनशन पर रहे। इसके साथ ही रामकिशन महलावत व ईश्वर महलावत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed