{"_id":"66b7b77a9c247281e309b144","slug":"players-showed-talent-in-table-tennis-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-207974-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Sun, 11 Aug 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शनिवार को एक निजी स्कूल में आयोजन किया गया। पिंग पोंग स्टार टेबल टेनिस क्लब के सौजन्य से कराई जा रही दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ टेबल टेनिस एसोसिएशन रेवाड़ी के प्रधान पवन सपड़ा एवं पीईबी के पूर्व प्रधान राजीव गुप्ता एडवोकेट ने किया।
प्रतियोगिता में 70 से 80 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक निम्न परिणाम रहे। आयु वर्ग 9 में लड़के-लड़कियों की मिक्स स्पर्धा में समृद्धि पहले, यशस्वी सैन दूसरे तथा रंगत और यशवी तीसरे स्थान पर रही। आयु वर्ग 11 में लड़के-लड़कियों की मिक्स स्पर्धा में मिहिर प्रथम, इशांत द्वितीय तथा समीर व सतीश स्कूल के प्रशांत तृतीय स्थान पर रहे।
लड़कों के आयु वर्ग 13 में पार्थ प्रथम, इशांक द्वितीय तथा रौनक और तनुष तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों के आयु वर्ग 13 में वैभवी प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय तनवी और सतीश स्कूल की तुलसी तृतीय स्थान पर रही। लड़कों के आयु वर्ग 15 में अंश प्रथम, मयंक द्वितीय तथा पारस व सौम्य तृतीय स्थान पर रहे। लड़कों के आयु वर्ग 19 में प्रथम स्थान पर मनन सिक्का, द्वितीय स्थान पर पुलकित भारद्वाज तथा तीसरे स्थान पर गौरव रहे। इस अवसर पर प्रमोद यादव कोच, सनी कोच, नितेश सिंह कोच, दीक्षांत, कपिल, प्रदीप कोच, अनमोल, स्कूल के पीटीआई राहुल, गोविंद शर्मा ने सहयोग दिया।