{"_id":"692751361669c6d6aa095dbd","slug":"players-practicing-in-sports-nurseries-for-eight-months-did-not-receive-dietary-allowance-rewari-news-c-198-1-rew1001-229523-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खेल नर्सरियों में आठ माह से अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को खुराक भत्ता नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खेल नर्सरियों में आठ माह से अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को खुराक भत्ता नहीं मिला
Thu, 27 Nov 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। खेल नर्सरियों में आठ माह से अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को खुराक भत्ता नहीं मिला है। जिले में 39 खेल नर्सरियां चल रही हैं। इनमें भी कहीं पूरे खिलाड़ी नहीं हैं तो कहीं बंद होने के कगार पर हैं।
विभागीय अधिकारी का कहना है कि नर्सरियों के खिलाड़ियों का खुराक भत्ता की राशि उच्च विभाग से जारी की जा चुकी है। जल्द ही खिलाड़ियों के खातों में आनी आरंभ हो जाएंगी। विभाग की ओर से इस बार अप्रैल में सरकारी विद्यालयों और पंचायतों को 50 नर्सरियां आवंटित की गई थी। इसके अलावा खेल विभाग के प्रशिक्षकों के अंतर्गत संचालित सरकारी 16 खेल केंद्रों में नर्सरियां अतिरिक्त हैं।
प्रत्येक नर्सरी में 25-25 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। नर्सरी के चयनित आठ से 14 साल के खिलाड़ियों को 1500 और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह खुराक भत्ता के रूप में देने का प्रावधान है। इस साल अभी खिलाड़ी को यह भत्ता नहीं मिला है
विज्ञापन
इसके अलावा 15 अगस्त से खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरियों के खिलाडियों और प्रशिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन से अनिवार्य किया है। इनमें से अधिकांश मैदान में नेटवर्क दिक्कत के चलते मैदान में अभ्यास करने के बजाय हाजिरी लगाने में ही इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार तो खिलाड़ियों की हाजिरी नहीं लग पांती और मैदान में अभ्यास करने के बाद भी अनुपस्थित होते हैं। इससे खिलाड़ियों को
परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। इतना ही नहीं राजकीय विद्यालयों और में ग्राम पंचायतों के खेल नर्सरियों के प्रशिक्षकों को मानदेय भी नहीं मिला है।
-- -- -- -- -- --
वर्जन:
नर्सरियों के खिलाड़ियों का खुराक भत्ता की राशि उच्च विभाग से जारी की जा चुकी है। जल्द ही खिलाड़ियों के खातों में आनी शुरू हो जाएगी। प्रशिक्षकों का मानदेय भी जल्द जारी होने की उम्मीद है। पिछले दिनों उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई थी।
- ममता देवी, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी, रेवाड़ी