{"_id":"68190bcb0a6509508b0b5c88","slug":"players-performed-brilliantly-in-district-level-open-badminton-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-219003-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिलास्तरीय ओपन बैडमिंटन स्पर्धा में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिलास्तरीय ओपन बैडमिंटन स्पर्धा में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
Tue, 06 May 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 06 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 3कृष्ण भवन में आयोजित जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुभारंभ में पहुंचे एसडीए
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिलास्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजिन गढ़ी बोलनी रोड स्थित कृष्ण भवन में हुआ। इसका शुभारंभ एसडीएम सुरेंद्र ने किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के 160 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन सिंगल पुरुष 13 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में देवम, सूर्या, योहान, ऋतिक, विगनेश, लक्ष्य, कविश, अदविक, कियान, प्रीत विजयी घोषित किए गए। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को निरंतर खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है ताकि युवा अपनी प्रतिभा दिखा सकें। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों में खेल भावना जागृत करना है। खेलों के माध्यम से भविष्य संवारा जा सकता है।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान आरआर यादव व सदस्यों ने मुख्य अतिथि स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर सुदर्शन हंडूजा, डॉ. एसपी यादव, दीपक अग्रवाल, सुनील शर्मा, मोहन यादव, योगेश, संजीव यादव, अनुभव शर्मा मौजूद थे।