{"_id":"68cee8f150620fb11d085dcc","slug":"player-sachin-was-honored-for-winning-the-gold-medal-in-the-fencing-competition-rewari-news-c-198-1-fth1001-226008-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्वर्ण पदक जीतने पर सचिन हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्वर्ण पदक जीतने पर सचिन हुए सम्मानित
विज्ञापन
फोटो : 3सचिन को बधाई देते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव बिठवाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा के मेधावी छात्र सचिन को राष्ट्रीय कैडेट चैंपियनशिप में फेंसिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने सचिन को स्वर्ण पदक पहनाकर उसका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सचिन की यह सफलता मेहनत, लगन और अनुशासन का उत्तम उदाहरण है।
ग्रामीण क्षेत्र से आने वाला छात्र जब राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतता है तो यह साबित करता है कि प्रतिभा किसी सुविधा या पृष्ठभूमि की मोहताज नहीं होती। प्राचार्य ने छात्रों से आह्वान किया कि वे सचिन से प्रेरणा लें और शिक्षा व खेलों दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का प्रयास करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्राचार्य ने विशेष रूप से कोच राजपाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोच के मार्गदर्शन और सहयोग से ही सचिन ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कोच और विद्यालय के संयुक्त प्रयासों से आने वाले समय में और भी छात्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।
समारोह में सभी अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। हर किसी ने सचिन की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। सचिन ने इस मौके पर कहा कि उसकी सफलता का श्रेय माता-पिता, अध्यापकों और कोच राजपाल को जाता है। वह निरंतर अभ्यास करते हुए आगे भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगा।