{"_id":"634abf0fca64ca564a6d9a82","slug":"pitbull-breed-dog-bitten-woman-and-two-children-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: पटाखा बजाने पर गुस्सा पिटबुल ने मासूमों पर किया हमला, बचाने गई दादी को भी काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: पटाखा बजाने पर गुस्सा पिटबुल ने मासूमों पर किया हमला, बचाने गई दादी को भी काटा
Sat, 15 Oct 2022 07:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 15 Oct 2022 07:39 PM IST
सार
हमले में महिला को काटकर जख्मी कर दिया। शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोर सुनकर आए परिजनों और आसपास के लोगों ने बच्चों और महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
pitbull सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : www.pexels.com
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में गांव बालियर खुर्द के एक घर में पटाखा बजा रहे बच्चों पर एक पिटबुल नस्ल की कुतिया को गुस्सा आ गया। उसने तुरंत ही मासूमों पर हमला कर दिया। इस दौरान बच्चों की दादी ने अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें किसी तरह से बचा लिया, लेकिन कुतिया ने महिला को काटकर घायल कर दिया। महिला को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। मामला निवर्तमान सरपंच सूरज सिंह के घर का है।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन महिला गीता देवी पत्नी सूरज सिंह ने बताया कि उसके परिवार के एक सदस्य ने पिटबुल नस्ल की कुतिया को पाला हुआ है। उसकी उम्र करीब छह साल है। शुक्रवार की देर शाम बच्चों ने घर में पटाखा छुड़ा दिया। इसके धमाके से वह गुस्सा गई और बच्चों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
यह देखकर उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों को बचा लिया, लेकिन उन्हें कुतिया ने बुरी तरह से काट लिया। शोर सुनकर आए परिजनों ने महिला को किसी तरह छुड़वाया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में नहीं रेबिज इंजेक्शन
जिले में कुत्तों और बंदरों के उत्पात तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं नागरिक अस्पताल में 20 दिन पहले ही आए एंटी रेबीज के इंजेक्शनअब फिर से खत्म हो गए हैं। इससे पहले भी करीब 2 माह तक लोगों को इंजेक्शन नहीं लग पाए थे, जिसकी वजह से बाहर से इंजेक्शन लगवाने पड़े थे। अब पांच दिनों से सामान्य अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन खत्म हो गए हैं अभी आने की संभावना भी नहीं है। अस्पताल में प्रतिदिन 20 से 25 लोग टीके लगवाने के लिए आते हैं।
दोनों पोता-पोती घर में खेलते हुए पटाखे छुड़ा रहे थे। इसे देख बच्चों पर कुतिया ने हमला करना चाहा तो उनकी दादी ने उन्हें तो बचा लिया, लेकिन उसे बुरी तरह से काट लिया। -सूरज सिंह, निवर्तमान सरपंच।
नगर पालिका व नगर परिषद क्षेत्र में मेरी जानकारी में नहीं है कि किसी व्यक्ति ने खतरनाक श्रेणी के कुत्ते पालने के लिए लाइसेंस लिया हो। -सुभिता ढाका, डीएमसी, रेवाड़ी।
खतरनाक श्रेणी के कुत्ते के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी लाइसेंस जारी कर सकते हैं। हमारी जानकारी में नहीं है कि इस प्रकार को कोई लाइसेंस जारी किया गया हो। - एसपी बंसल, डीडीपीओ, रेवाड़ी।