फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pistol-wielding shopper plunderer arrested

पिस्तौल की नोंक पर दुकानदार को लूटने वाला गिरफ्तार

Thu, 28 May 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी Updated Thu, 28 May 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
भाड़ावास रोड पर करीब एक महीने पहले खरसानकी के पास पिस्तौल की नोंक पर दुकानदार से हजारों की नकदी और मोबाइल लूटने वाले एक आरोपी को सीआईए रेवाड़ी ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने और लूटे गए माल की बरामदगी के लिए सीआईए ने बदमाश को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


जांचकर्ता एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पदैयावास निवासी राजपाल है। गांव पहलादपुर निवासी राहुल उर्फ सोनू की ब्रास मार्केट में कपड़े की दुकान है। 27 अप्रैल की रात दुकान बंद करने के बाद वह मोटरसाइकिल से अपने गांव पहलादपुर स्थित घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरसानकी के पास आरोपी राजपाल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राहुल को रुकवाया और पिस्तौल की नोंक पर उसके  पास मौजूद 29 हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की ओर से मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed