फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Piles of garbage along the roadside due to the sanitation workers' strike.

Rewari News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सड़कों के किनारे लगे कूड़े के ढेर

Fri, 21 Aug 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage along the roadside due to the sanitation workers' strike.
धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी
रेवाड़ी। विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल नगर परिषद परिसर में जारी रही। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। कई क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं होने से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने लगा है।
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र में करीब 250 सफाई कर्मचारी हैं, जिनमें से लगभग आधे कर्मचारी हड़ताल पर हैं। अन्य कर्मचारियों के काम पर रहने के बावजूद कम संख्या में कर्मचारियों के कारण शहर के सभी क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखना नगर परिषद के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

प्रधान शिवा गंगा हेड़ी ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की थी। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। कई बार सरकार के समक्ष मांगें रखी गईं, लेकिन समाधान नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय मार्ग पर धरने पर बैठे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पार्षदों से समर्थन देने की अपील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed