{"_id":"57eabec24f1c1bf90a576533","slug":"picup-acsident-4-year-old-girl-death-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से घायल 4 साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से घायल 4 साल की बच्ची की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
नारनौल रोड पर हरिनगर के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से माता-पिता के साथ बाइक पर बैठकर जा रही चार साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। रामपुरा थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला गुड़गांव के गांव खैतियावास निवासी अशोक अपनी पत्नी व चार साल की बेटी अंजली के साथ बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी की तरफ आ रहे था।
अभी वह नारनौल रोड पर हरिनगर के पास ही पहुंचा था कि अचानक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जबरदस्त टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में तीनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्ची की मौत हो गई।