{"_id":"6a95c81b237a24a7e103c285","slug":"physical-verification-of-agricultural-machinery-will-take-place-from-september-1-to-3-rewari-news-c-198-1-sroh1010-244619-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कृषि यंत्रों का एक से तीन सितंबर तक होगा भौतिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कृषि यंत्रों का एक से तीन सितंबर तक होगा भौतिक सत्यापन
Mon, 31 Aug 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से कृषि यंत्रीकरण उप-मिशन (एसएमएएम) के तहत किसानों को दिए जाने वाले अनुदान के लिए चयनित कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। जिलास्तरीय कार्यकारी समिति की ओर से यह सत्यापन एक से तीन सितंबर तक नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन में किया जाएगा।
उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद 21 जुलाई को हुई जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक में ऑनलाइन ड्राॅ के माध्यम से किसानों का चयन किया गया था। चयनित किसानों ने विभागीय पोर्टल पर अपने कृषि यंत्रों के बिल अपलोड कर दिए हैं।
सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि 24 अगस्त तक बिल अपलोड करने वाले चयनित किसानों के यंत्रों का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भौतिक सत्यापन किया जाएगा। एक सितंबर को सुबह 10 बजे से लेजर लैंड लेवलर और रोटावेटर को छोड़कर अन्य सभी कृषि यंत्रों का सत्यापन होगा।
विज्ञापन
दो सितंबर को सुबह 10 बजे से लेजर लैंड लेवलर तथा तीन सितंबर को सुबह 10 बजे से रोटावेटर का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। किसानों से अपील है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने कृषि यंत्रों के साथ नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन पहुंचकर सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें। विभाग के अनुसार सत्यापन के बाद पात्र किसानों को नियमानुसार अनुदान का लाभ दिया जाएगा।