फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Physical verification of agricultural equipment done under RKVY scheme

Rewari News: आरकेवीवाई स्कीम के तहत कृषि यंत्रों का किया भौतिक सत्यापन

Thu, 04 Dec 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Physical verification of agricultural equipment done under RKVY scheme
आरकेवीवाई स्कीम के तहत भौतिक सत्यापन करती टीम। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से आरकेवीवाई स्कीम वर्ष 2025-26 के फसल अवशेष प्रबंधन घटक के तहत अनाज मंडी (रेवाड़ी) में कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि आरकेवीवाई स्कीम वर्ष 2025-26 के फसल अवशेष प्रबंधन घटक के कृषि यंत्रों पर किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन

इसके उपरांत उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में किसानों को अनुदान उपलब्ध कराने के लिए चयन लिया गया था।
निर्धारित तिथि तक कृषि यंत्र खरीदकर पोर्टल पर बिल अपलोड करने वाले चयनित किसानों का जिलास्तरीय कमेटी द्वारा 1 जीरो टील सीड ड्रिल, 7 रीपर कम बाइंडर, 1 लोडर कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलास्तरीय कमेटी में सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा, उत्पाद एवं कराधान अधिकारी नरेश चौधरी, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा डाॅ. विश्वजीत, सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डाॅ. कुरडाराम व कनिष्ठ अभियंता जोगेंद्र पाल सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed