फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   phc incharge 81 infected one death

रविवार 81 कोविड पॉजिटिव नए मिले

Sun, 13 Sep 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
phc incharge 81 infected one death
शहर के नागरिक अस्पताल में बनाई गई फ्लू ओपीडी में कोरोना संदिग्धों की संख्या बढ़कर 200 तक पहुंच गई है, इनमें से 30-40 तक पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। रविवार को भी जिला में शहर की राजीव नगर पीएचसी के इंचार्ज एक चिकित्सक सहित 81 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वहीं वर्तमान में धारूहेड़ा में रह रहे उत्तराखंड निवासी एक बुजुर्ग की मौत होने से संक्रमित मौतों का आंकड़ा भी 27 पर पहुंच गया है। उत्तराखंड निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग तीन दिन पहले धारूहेड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था, यहां पर उपचार के दौरान मौत के बाद बुजुर्ग का कोविड सैंपल लिया गया था। जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया गया। चिकित्सकों का कहना है क िलापरवाही के चलते अब धीरे-धीरे संक्रमण की दर बढ़ने लगी है, यदि किसी घर से एक संक्रमित मरीज मिलने के बाद पूरे परिवार की जांच कराई जाती है तो वहां पर पांच लोगों में से 2-3 पॉजिटिव मिल रहे हैं। चिकित्सकों ने कहा कि फ्लू ओपीडी में मरीजों के बढ़ने का कारण यह है कि अब लोगों में खांसी-जुकाम व बुखार के लक्षण दिखाई देने लगे हैं, जिसकी जांच कराने के लिए मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला में कोविड का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 4506 पर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार तक 55637 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4506 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 3960 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 520 एक्टिव केस रह गए हैं। 50457 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा 674 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलेभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। 31 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व 45 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 444 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में 37 और धारूहेड़ा में मिले 16 मरीज
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को जिले से संबंधित 81 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 37 रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा, 9 बावल, 8 सहारनवास, 3 भूड़ला, 2 जांट तथा एक-एक कालूवास, मनेठी, नया गांव, खड़गवास, लिसाना व शहबाजपुर खालसा से संबंधित हैं। 129 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 54 रेवाड़ी शहर, 23 धारूहेड़ा, 19 बावल, 6 कोसली, 4-4 बासदुधा, जलियावास, गोकलगढ़, सुठाना, 2-2 गोलियाका, किशनगगढ़, करनावास, आकेड़ा तथा एक-एक जखाला, ततारपुर व बालावास धारण से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैदियों के लिए नई जेल में बनाया 120 बेड का कोविड सेंटर
जिला सहायक कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कैदियों के लिए फिदेड़ी में बनाई गई नई जेल में 120 बेड का कोविड सेंटर बनाया जा रहा है। डॉॅ. अशोक कुमार के अलावा डीएसपी जेल नरेश गोयल व एमओ डॉ. लोकेश व डॉॅ. अनिल यादव ने भी नई जेल में बनाए जा रहे कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। डॉ. अशोक ने बताया कि यहां पर लक्षण व बिना लक्षण वाले कैदियों के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। कैदियों के सैंपल भी कोविड सेंटर पर ही कराए जाएंगे।

फ्लू ओपीडी बढ़कर 200 तक पहुंची: डॉॅ. थापर
नागरिक अस्पताल के एमएस डॉ. सर्वजीत थापर ने बताया फ्लू ओपीडी बढ़कर 200 तक पहुंच गई है, अब जब सब कुछ खुल गया है तो लोगों की ओर से लापरवाही भी की जा रही है। लोगों में खांसी-जुकाम व बुखार के लक्षण बढ़ रहे हैं। ऐसे में जांच कराने के लिए लोग ओपीडी पहुंच रहे हैं। 200 में से ही 30-40 तक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। ऐसा ही हाल परिवारों के अंदर भी है। लोगों को अब बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed