{"_id":"62a23b927e187c4cae2d3191","slug":"phase-10-of-chief-minister-antyodaya-parivar-utthan-melas-from-today-adc-rewari-news-rtk649107272","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का तीसरा फेज 10 जून से : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का तीसरा फेज 10 जून से : एडीसी
विज्ञापन
आजादी अमृत महोत्सव की शृंखला में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अंत्योदय मेले कारगर सिद्ध हो रहे हैं। तीसरे चरण के अंत्योदय मेले रेवाड़ी जिला में 10 जून से शुरू हो रहे हैं जो 29 जून तक लगाए जाएंगे।
एडीसी सुरेंद्र सिंह ने अंत्योदय मेलों के तीसरे फेज के सफल आयोजन को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि अंत्योदय मेले डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में सभी खंडों में आयोजित करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले व दूसरे चरण के बाद अब तीसरे चरण में आयोजित होने वाले अंत्योदय मेलों में विभागीय अधिकारी पात्र परिवारों के साथ बातचीत कर उन्हें परामर्श देंगे और स्वरोजगार के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
एडीसी ने कहा कि 10 जून से आयोजित होने जा रहे तीसरे फेज के मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आरंभ खंड धारूहेड़ा व नपा धारूहेड़ा से होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन मेलों के आयोजन से संबंधित तैयारियां व प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
धारूहेड़ा से शुरू होगा अंत्योदय मेलों का तीसरा चरण : एडीसी
एडीसी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आजादी अमृत महोत्सव के तहत जिला रेवाड़ी में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 10 जून को खंड धारूहेड़ा व नपा धारूहेड़ा, 15 से 17 जून तक खंड डहीना, 20 जून व 21 जून को खंड जाटूसाना, 22 जून को खंड नाहड़, 23 जून व 24 जून को खंड बावल, 27 जून को नप रेवाड़ी, 28 जून को खंड रेवाड़ी तथा 29 जून को खंड खोल में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने पात्र व्यक्तियों का आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का अधिक से अधिक लाभ लेकर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हों।