{"_id":"5ffde2eb8ebc3e31460f9cd4","slug":"petrol-pump-owner-hoghway-open-rewari-news-rtk59059495","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप संचालकों की मांग पर नहीं खुला हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप संचालकों की मांग पर नहीं खुला हाईवे
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 30 दिनों से दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बार्डर चल रहे किसान आंदोलन से परेशान करीब 120 पेट्रोल पंप संचालक व दुकानदार हाईवे को शुरू कराने के लिए बुधवार को डीसी से मुलाकात करेंगे। जल्द हाईवे को शुरू नहीं कराया गया तो पेट्रोल पंप संचालक जिला स्तर की हड़ताल करेंगे। इससे पूर्व मंगलवार को पेट्रोल पंप संचालक व दुकानदार दिनभर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुनने के लिए टीवी के सामने बैठे रहे।
बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में 13 दिसंबर से हाईवे स्थित खेड़ा बार्डर पर किसान पड़ाव डाले हुए हैं, जिससे हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद है। इससे खेड़ा बार्डर के पेट्रोल पंप व दुकानें बंद पड़ी हुई है, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई को लेकर किसानों से लेकर पेट्रोल पंप संचालकों को निर्णय आने की उम्मीद थी। बुधवार केेे डीसी से मुलाकात करने के बाद हड़ताल करने का निर्णय लिया जाएगा।
प्रशासन ने एक दिन की मांगी थी मोहल्लत
सोमवार को पेट्रोल पंप संचालकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीसी व एसपी से मुलाकात की थी, जिस पर प्रशासन ने उन्हें एक दिन का समय दिया था। लेकिन मंगलवार को भी कोई समाधान नहीं होने के कारण अब पेट्रोल पंप संचालकों ने डीसी से मुलाकात कर आगे की रणनीति बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
प्रशासन ने एक दिन का समय दिया था, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। बुधवार को डीसी से मुलाकात करेंगे। उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। पेट्रोल संचालकों को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
-बिरेंद्र छिल्लर, चेयरमैन ब्लॉक समिति एवं पेट्रोल पंप संचालक