फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Perera House winner in inter-house cultural programme competition

Rewari News: अंतरसदनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पर्धा में परेरा सदन विजेता

Sat, 11 Oct 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Perera House winner in inter-house cultural programme competition
फोटो : 18सैनिक स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करते विद्यार्थी। स्रो
कुंड। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में अंतरसदनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें परेरा सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के वरिष्ठ व अधीनस्थ सदनों के सभी कैडेट्स ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

स्पर्धा में कैडेट्स ने प्रार्थना, गीत, नाटक (अंग्रेजी), समूह गीत, समूह नृत्य एवं विषय-आधारित मास्टर स्ट्रोक आदि पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ उप-प्राचार्य वंदना चौधरी व वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विभिन्न सदनों के कैडेट्स ने ऐतिहासिक, पौराणिक, विविध प्रकार के लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। भारत की विविधता में एकता पर झांकियां सजाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में परेरा सदन विजेता रहा। सुब्रोतो द्वितीय व कटारी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या ने सदन अध्यापक विपिन शर्मा, रवींद्र कुमार, दुर्गा सिंह व सोहन सिंह के साथ सदन कप्तान तुषार चौहान व उपकप्तान हिमांशु को विजेता ट्रॉफी प्रदान की।

कैडेट्स ने देशभक्ति, बलिदान, हास्य-व्यंग्य, पर्यावरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, शिव-ताण्डव नृत्य, रामायण, महाभारत, पद्मावती, छावा-शम्भाजी आधारित थीम शो व हरियाणा-पंजाब-राजस्थान-गुजरात-हिमाचल आदि राज्यों से जुड़े लोक नृत्यों का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में गजेंद्र सिंह चौहान, वंशिका कौशिक, सूबेदार मोहम्मद शकील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed