{"_id":"69f6537cdb8843c2380b580d","slug":"peoples-love-and-trust-will-ensure-bjps-victory-in-the-civic-polls-chief-minister-rewari-news-c-17-1-roh1012-849761-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों का प्यार और विश्वास भाजपा को निकाय चुनाव में दिलाएगी जीत : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों का प्यार और विश्वास भाजपा को निकाय चुनाव में दिलाएगी जीत : मुख्यमंत्री
Sun, 03 May 2026 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 03 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा में रोड शो निकालते सीएम नायब सिंह सैनी। स्त्रोत: प्रवक्ता
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धारूहेड़ा में भाजपा के नगरपालिका चेयरमैन प्रत्याशी सतनारायण (अजय जांगड़ा) के समर्थन में भव्य रोड शो में कहा कि लोगों का यह प्यार और विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। यही निकाय चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाएगा।कहा कि यह समर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में ट्रिपल इंजन की मजबूत सरकार बनने जा रही है, जिससे विकास की गति को और तेजी मिलेगी।
भाजपा सरकार ने हमेशा विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है और आगे भी इसी दिशा में कार्य जारी रहेगा। श्री सैनी ने यह भी कहा कि सरकार हर वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
रोड शो में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, मंत्री राजेश नागर, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक अनिल यादव, विधायक कृष्ण कुमार, जिला अध्यक्ष वंदन पोपली और धारूहेड़ा के चुनाव प्रभारी कमल यादव के अलावा कार्यकर्ता और सैंकड़ों नागरिक मौजूद रहे।