फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People worried due to sewer overflow along with broken roads

Rewari News: टूटी सड़कों के साथ सीवर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान

Sun, 28 Jul 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Jul 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
People worried due to sewer overflow along with broken roads
कोसली। शहर की नठेड़ा रोड केंद्रीय विद्यालय और सैनिक कॉलोनी में टूटी सड़कों के साथ सीवर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान हैं। साथ ही हर जगह कूड़ा फैला रहता है। बेसहारा पशु गंदगी पर विचरण करते रहते हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

लोगों ने मोहल्ले की समस्याओं के समाधान के लिए लोगों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत भी की है, लेकिन हालात बद से बदतर बने हुए हैं। भाकली बी के तहत आने वाली उक्त कॉलोनी में पानी की निकासी के लिए दबाए सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। इसके कारण दूषित पानी मोहल्लों में ही भरा रहता है। लोगों को सबसे अधिक परेशानी बारिश के दिनों में उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

वहीं स्ट्रीट लाइट भी अधिकतर स्थानों पर खराब है। अधिकारियों को काॅलोनियों की समस्याओं के बारे में जानकारी है, लेकिन अधिकारी व जन प्रतिनिधि जानबूझकर समस्याओं से अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहल्ले के लोग बोले

महल्ले की अधिकतर गलियां बदहाल हैं। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इनसे आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। शिकायतों के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। सफाईकर्मी कभी कभार ही कालोनियों में आते हैं।-प्रेम कुमार

----
अन्य काॅलोनियों की बजाय यहां का क्षेत्र नीचा होने के कारण दूषित पानी काॅलोनी के साथ नठेड़ा सड़क पर आकर भर जाता है। पानी लोगों के घरों के अंदर तक पहुंच जाता है। सीवर भी ओवरफ्लो होते हैं। कई बार शिकायत भी की है लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।

भगवान सिंह


कालोनियों में सफाईकर्मी कभी कभार ही आते हैं। इससे जगह जगह गंदगी फैली रहती है। के ढेर पड़े रहते हैं। कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर- ट्राली भी देखने को नहीं मिलती। इससे कारण लोग खुले में ही कूड़ा फेंक रहे हैं।-इंद्रजीत


कोसली शहर के आसपास बसी कॉलोनी में बेसहारा गोवंशों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। गंदगी के ढेर के कारण वातावरण बदबूदार बना रहता है।-लाला राम शर्मा



वर्जन:

कोसली शहर के आसपास बसी काॅलोनियां जो कि भाकली बी पंचायत के अंतर्गत आती हैं, उनका दौरा कर सभी समस्याओं को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। टूटी सड़क व जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही बजट के लिए सरकार को लिखा जाएगा।

अमन मित्तल, बीडीपीओ, कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed