फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ?????? ? People upset due to continuous increase in temperature, temperature reached 45

तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी से लोग परेशान, तापमान पहुंचा 45 पार

Sun, 05 Jun 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
?????? ? People upset due to continuous increase in temperature, temperature reached 45
तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। करीब पंद्रह दिन बाद शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 45.5 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 20 मई को अधिकतम 46 और न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा इसी वर्ष पिछले 25-30 सालों का 15 मई को 47.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म दिन रहा है। इसके बाद तापमान में आंशिक कमी आने लगी लेकिन पिछले चार दिनों से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही चल रहा है। ऐसे में दिन में भीषण गर्मी तो रात को उमस ने हर किसी को परेशान किया हुआ है। पिछले साल की तुलना की जाए तो चार जून को अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

इस बार गर्मी कुछ ज्यादा ही पड़ रही है। इस दौरान बिजली संकट भी परेशानियों को बढ़ाने में सहायक बना हुआ है। लगातार पड़ रही गर्मी से बिजली के ट्रांसफार्मरों के तपने से घोषित और अघोषित कट लग रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार पड़ रही गर्मी के चलते स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से लगातार पानी और अन्य पेयजल पदार्थ का सेवन करते रहने की सलाह दी है। दिन में 12 से तीन बजे के दौरान बाहर निकलने से बचने और बहुत आवश्यकता होने पर पूरी बाजू के कपड़े, टोपी, आंखों पर चश्मा पहनने और छतरी ओढ़कर निकलने की सलाह दी है। इसके अलावा खाली पेट नहीं रहने तथा किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर चिकित्सक से जरूर परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जून तक मौसम परिवर्तनशील परंतु खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ बीच में शाम के समय हल्के बादल व कई स्थानों पर धूलभरी गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है।
- डॉ. धर्मबीर यादव, मौसम वैज्ञानिक, बावल कृषि अनुसंधान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed