फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People troubled by the menace of dogs and monkeys in Nahar

Rewari News: नाहड़ में कुत्ते व बंदरों के उत्पात से लोग परेशान

Sat, 01 Feb 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
People troubled by the menace of dogs and monkeys in Nahar
फोटो: 12रेवाड़ी। गांव में बना कुत्तों का झुंड। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। नाहड़ में कुत्ते और बंदरों के उत्पाद से लोग परेशान हैं। आए दिन कुत्ते और बंदर लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं। प्रतिदिन 7 से 8 पीड़ित अस्पतालों में टीका लगवाने के पहुंच रहे हैं।
नाहड़ में 6 माह में विभिन्न अस्पतालों में 800 लोग उपचार के लिए पहुंच चुके हैं। पिछले साल 1 हजार लोगों को कुत्ते और बंदरों ने काटा था। इनमें 50 फीसदी बंदरों व 50 फीसदी कुत्तों के काटने के मामले आए हैं। गांव फतेहपुरी में गली से गुजर रही एक वृद्ध महिला को कुत्तों ने नोचकर मार डाला था। इसी गांव के एक युवक को खेत में काम करते कुत्तों के झुंड ने काटकर घायल कर दिया था। इसके साथ ही कुछ साल पूर्व कोसली में बंदरों ने हमला कर एक छात्रा को मार डाला था। भड़ंगी गांव में एक युवक को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया था । कई बार लोगों व ग्राम पंचायतों ने शिकायत की लेकिन समाधान के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

पांच इंजेक्शन के बाद मिलती है निजात : एक बार कुत्ता या बंदर काट ले तो पीड़ित को पांच इंजेक्शन लगाने के बाद निजात मिलती है। पीड़ित को काटने के दिन, उसके बाद तीसरे दिन, सातवें दिन, 14 और 28वें दिन टीका लगवाना पड़ता है। सरकारी अस्पतालों में 100 रुपये की फीस के बाद यह टीका लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

इस विषय में कोसली अस्पताल के डॉक्टर जयपाल का कहना है कि कुत्तों ओर बंदरों का आतंक काफी बढ़ रहा है। हमारे पास भी हर दिन बंदर तो कोई कुत्ते के काटने पर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।-डॉ. जयपाल, कोसली अस्पताल ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed