{"_id":"5864041a4f1c1b435ceeb55e","slug":"people-protest-worker-rewari-peon-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मांगों के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मांगों के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के समान वेतनमान सहित विभिन्न मांगे पूरा नहीं किए जाने के विरोध में बुधवार को लिपिकीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया। वहीं गुरुवार को भी कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करेंगे। इसके अलावा हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन से संबंध कर्मचारी आगामी 4 जनवरी को डिपोस्तर पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
जिला प्रधान बीर सिंह ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी की है। मिनिस्ट्रियल स्टाफ की लंबित मांगों को अभी तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी के धरना प्रदर्शन के बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई, तो एसोसिएशन की ओर से 21 जनवरी को कमिश्नरी के तहत आने वाले डीपो के कर्मचारी एक डिपो पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे। गुड़गांव कमिश्नरी का प्रदर्शन रेवाड़ी डिपो में होगा।
उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग कार्यालयों में लगभग 600 पद लिपिकों के रिक्त हैं, जिन पर नियमित भर्ती नहीं की गई है। उन्होंने मांग रखी कि विभाग में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों को लिपिकीय पद पर वर्ष 2014 में नियमित किया गया था, उनके एरियर का भुगतान किया जाए। विभाग में कार्यरत कैशियर, स्टैनो को 1 हजार रुपये अतिरिक्त पे सहित विभिन्न मांगों को रखा। इस अवसर पर अशोक कुमार टीवीएफ, रमेश कुमार टीवी, समय सिंह टीवीएफ, रविंद्र कुमार छाबड़ा, अशोक कुमार, प्रेमलता, वेदप्रकाश, बाबूलाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।