फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People got relief from rain but electricity made them cry

बारिश से लोगों को मिली राहत मगर बिजली ने रुलाया

Sat, 23 Apr 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
People got relief from rain but electricity made them cry
वीरवार की रात दस बजे तेज हवाओं के साथ आई बारिश से जहां जिलेभर में लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली। वहीं बारिश आने से करीब दस मिनट पहले बिजली गुल होने की वजह से आमजन को रुलाई आ गई। जिनके घरों में इनवर्टर लगे हुए थे वहां रातभर इन्वर्टर चलने की वजह से सुबह बिजली गुल हो गई जबकि जहां इनवर्टर नहीं थे वहां सारी रात लोगों को मच्छरों ने खूब सताया।
विज्ञापन

बता दें, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बीती रात दर्जनों जगहों पर शादी कार्यक्रम भी थे। तेज हवाएं चलने के बाद अचानक आई बारिश ने सारी व्यवस्थाएं खराब कर दी। फेरे और वरमाला होने से पहले ही शोर मच गया। खुली जगह वाले शादी कार्यक्रमों में बारातियों को भोजन कराने के प्रबंध भी फेल हो गए।
विज्ञापन

कुछ सड़कों के किनारे लगे पेड़ों की टहनियां भी टूटने की सूचनाएं मिली हैं। दोपहर बाद तक किसी भी जगह से किसी मानव हानि की सूचना नहीं मिली है। रात होने की वजह से तेज हवाओं और बारिश से लोगों को अपने घरों में रहना पड़ा। शहरी क्षेत्रों में बिजली बारिश आने से पहले गुल हुई और सारी रात यही आलम रहा। शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक बिजली आई। वहीं बिजली नहीं आने से शहर में पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। शहर की बाहरी आवासीय कॉलोनियों में पेयजल सुबह 8 बजे तक नहीं पहुंचा। वहीं जिले के अधिकांश गांवों में भी रातभर बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बीती रात तेल अंधड़ के साथ आई बरसात से बिजली कई घंटे तक बाधित रही। सुबह 6 बजे पानी भी नहीं आया। ऐसे में गर्मी से भी बुरा हाल हो गया है।
- बलबीर सिंह, व्यापारी।
तेज अंधड़ से पहले ही बिजली बंद कर दी गई। बारिश आने से पूरी रात बिजली नहीं आई। जिससे लोगों को परेशानी हुई।
- ललित, दुकानदार।
गांवों में रात को दस बजे बाद बिजली चली गई थी जो सुबह तक नहीं आई। गांव में सुबह कई काम होते हैं। बिजली कर्मी को भी फोन मिलाया लेकिन वहां से कोई भी रिस्पांस नहीं मिला।

- विजय, किसान।
- बावल क्षेत्र में तेज अंधड़ से कल रात बिजली कट रही। सुबह होने के बाद बिजली आई। गर्मी में बच्चों को अधिक परेशानी हुई।
- सतबीर।
बारिश होने की वजह से बीती रात में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इस वजह से जलापूर्ति पर भी प्रभाव पड़ा। निर्धारित शेडयूल से कहीं दो घंटे देरी से तो कहीं इससे अधिक समय बाद जलापूर्ति दी गई।
- अजय यादव, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, रेवाड़ी।
रात में मौसम खराब होने की वजह से करीब दो घंटे बिजली बंद रही है। एक-दो जगहों पर पोल जरूर टूट गए मगर कहीं कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
- एमएल रोहिल्ला, अधीक्षण अभियंता, डीएचवीपीएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed