फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People distressed by sultry heat; temperature reaches 37.5 degrees.

Rewari News: उमस भरी गर्मी से बेहाल हुए लोग, 37.5 डिग्री पर पहुंचा तापमान

Thu, 16 Jul 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 16 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
People distressed by sultry heat; temperature reaches 37.5 degrees.
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर बाजारों और सड़कों पर भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में मामूली बदलाव के बावजूद उमस अधिक होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

दोपहर के समय लोग धूप से बचते नजर आए और जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम रही।
गर्मी के कारण सड़क किनारे काम करने वाले मजदूरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बार-बार पानी पीकर और छांव में रुककर गर्मी से बचाव करते दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम रहेगा परिवर्तनशील, 19 जुलाई के बाद मानसून हो सकता है सक्रिय :
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। तेज धूप के साथ उमस बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने से लोगों को अस्थायी राहत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि मानसून ट्रफ के तराई क्षेत्रों की ओर खिसकने के कारण हरियाणा के उत्तरी जिलों में मानसूनी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं, दक्षिण हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र में बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। 19 जुलाई के बाद हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र में मौसम में दोबारा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान मानसून गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है, जिससे बारिश होने और तापमान में गिरावट की उम्मीद है। उन्होंने लोगों को गर्मी और उमस से बचने के लिए दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed