फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People are upset with BJP: Abhay Chautala

भाजपा से जनता परेशान : अभय चौटाला

Wed, 13 Sep 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 13 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
People are upset with BJP: Abhay Chautala
रेवाड़ी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर उप​स्थित इनेलो नेता चौ. अभय सिंह चौटाला व अन्य
रेवाड़ी। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के विधायक ऐलनाबाद चौधरी अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को 25 सितंबर को कैथल में मनाए जाने वाले चौधरी देवीलाल जयंती समारोह का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव ने की व मंच का संचालन प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता ने मन बना लिया है, वह भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करेगी। जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है। भाजपा जाति और धर्म का जहर फैलाकर जनता को बांटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देवीलाल सम्मान दिवस समारोह में इंडिया गठबंधन के 80 फ़ीसदी नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र प्रजापति, महिला प्रधान कमला शर्मा, प्रधान महासचिव एससी सेल संपत राम डहनवाल, धमबीर यादव पूर्व चेयरमैन, बावल हलका प्रधान रामकिशन छिल्लर, रेवाड़ी हलका प्रधान विनय जैलदार, जगदीश प्रसाद डहीनवाल, कुलदीप यादव डहीना, शहरी प्रधान वरुण गांधी, युवा प्रधान नीरज डहनवाल, युवा प्रधान कुलदीप यादव डहीना, किसान सेल संयोजक सुमेर सिंह बनीपुर, महिला प्रधान कमला शर्मा, सुखबीर सिंह पार्षद, गिरीश भारद्वाज पार्षद, जितेंद्र देशवाल व लीगल सेल प्रधान मोहित यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed