फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Paying tribute to Rao Tularam on his birth anniversary

Rewari News: जयंती पर राव तुलाराम को किया नमन

Wed, 10 Dec 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Paying tribute to Rao Tularam on his birth anniversary
मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में बलिदान राव तुलाराम की जयंती मनाई गई। संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनवास के मुख्य अध्यापक लक्ष्मी नारायण रहे। उन्होंने राव तुलाराम के बलिदान, साहस, नेतृत्व क्षमता और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने कहा कि राव तुलाराम जैसे वीर सेनानियों की वजह से ही राष्ट्र स्वतंत्र है।
उनका जीवन सदैव राष्ट्रहित और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा। राव तुलाराम पीठ के अध्यक्ष एवं छात्र कल्याण विभाग के अधिष्ठाता प्रोफेसर करण सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अध्यक्ष और कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने राव तुलाराम के ऐतिहासिक योगदान, नेतृत्व और संघर्षों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान विधि विभाग की छात्रा अंकिता ने रागनी से राव तुलाराम के जीवन, संघर्ष और वीरता को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने राव तुलाराम को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed