फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Patwaris did their work by wearing black bands

Rewari News: पटवारियों ने काली पट्टी बांध कर किया काम

Wed, 22 Jan 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 22 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Patwaris did their work by wearing black bands
अपनी मांग के बारे में जानकारी देते पटवारी। संवाद - फोटो : जाम लगाकर प्रदर्शन करते परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के 16 पटवारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जारी की गई उनकी सूची को रद्द कराने की मांग को लेकर पटवारियों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी काली पट्टी बांध कर कार्य किया। पटवारियों ने कहा कि वे अपने हलके के अलावा अन्य कोई कार्य नहीं करेंगे।
पटवारियों के इस फैसले से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की तरफ से मांगों को लेकर लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन किया गया था। मंगलवार को पटवारियों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया। एसोसिएशन के जिला प्रधान बलबीर यादव और महासचिव कुलदीप का कहना है कि जब तक इस विषय का समाधान नहीं होता है तब तक पटवारी व कानूनगो अपने मूल हल्के से अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे। केवल अपना ही कार्य करेंगे। 3 दिन तक वह काले बिल्ले लगाकर कार्य करेंगे। पटवारियों की मांग है कि मामले की उचित प्रकार से जांच हो और जो लिस्ट जारी की गई है उसे निरस्त किया जाए।
विज्ञापन


दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का कहना है कि सिर्फ सीआईडी की रिपोर्ट के आधार पर पटवारियों को भ्रष्ट करार देना न्यायसंगत नहीं है। एसोसिएशन ने सरकार से भष्ट्राचार के आरोपी पटवारियों की सूची निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 16 पटवारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। एक पटवारी पर इंतकाल, फर्द व बच्चों के डोमोसाइल पर हस्ताक्षर करने की एवज में पैसे मांगने का आरोप है। करीब 15 पटवारी पर राजस्व रिकार्ड की नकल फीस नक्शा खसरा, गिरदावरी, इंतकाल की नकल, पुराना राजस्व रिकार्ड कॉपी देने के कार्यों में भ्रष्टाचार व निजी सहायक रखने का आरोप हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य वित्त आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से डीसी को पत्र जारी कर कहा गया है कि इन पटवारियों द्वारा जमीन के खाते तकसीम करवाने, पैमाइश, इंतकाल, रिकार्ड दुरूस्त करने व नक्शा आदि बनवाने के नाम पर भ्रष्टाचार किया जाता है। डीसी को 15 दिन के अन्दर कियान्वयन रिपोर्ट सरकार को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed