फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pathredi team wins title in volleyball tournament

Rewari News: वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में पथरेड़ी की टीम ने जीता खिताब

Sat, 12 Sep 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 12 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Pathredi team wins title in volleyball tournament
वालीबाल प्रतियोगिता में एकजुट खिलाड़ी व गणमान्य। स्रोत : ग्रामीण
कुंड। पाली गांव में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पथरेड़ी गांव की टीम ने धामलावास की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ माजरी धाम के महंत सुमित गिरी महाराज और जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की कई टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबलों को देखने के लिए ग्रामीणों में भी खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन गांव के जागरूक युवा जोनी पाली और अजीत कप्तान डीपी की ओर से किया गया। पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता में पहुंचे अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत सुमित गिरी महाराज और दिनेश यादव टीट ने कहा कि अहीरवाल क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल प्रतिभाओं को उचित मंच और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की है।

ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नियमित अभ्यास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सरपंच जीता, शिक्षाविद कंवर सिंह और गोरक्षक नीरज यादव ढाणी शोभा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed