{"_id":"67461b3e4700f0201008ca24","slug":"pataudis-female-advocate-murdered-and-threw-her-body-in-rewari-rewari-news-c-17-1-roh1012-552261-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पटौदी की महिला अधिवक्ता की हत्या कर शव रेवाड़ी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पटौदी की महिला अधिवक्ता की हत्या कर शव रेवाड़ी में फेंका
Wed, 27 Nov 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 13रेवाड़ी। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी गौरव राजपुरोहित। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पटौदी की रहने वाली महिला अधिवक्ता सरिता (24) की गलारेत कर हत्या कर दी गई। शव रेवाड़ी के रामगढ़-कुंभावास रोड पर नहर के किनारे फेंका गया था। घटना की सूचना मिलने पर एसपी गौरव राजपुरोहित समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। अधिवक्ता के पति ने कुछ दिन पहले आत्महत्या किया था।
सोमवार को दोपहर में किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि रामगढ़-कुंभावास रोड पर नहर के समीप एक युवती की लाश पड़ी है। इसकी जानकारी होते ही सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे । देखा कि युवती की लाश पड़ी है। उसका गला तेजधार हथियार से रेता हुआ था। इंस्पेक्टर ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों दी। इसके बाद एसपी गौरव राजपुरोहित, डीएसपी सिटी पवन कुमार मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम भी पहुंची। पुलिस टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद वहां से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 22 से 24 वर्ष है। लड़की के बाल छोटे और बॉय कट हैं। कपड़ों से युवती अच्छे घर की लग रही है। हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो पाया कि लड़की की हत्या इसी स्थान पर की गई या शव यहां लाकर फेंका गया है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
पुलिस युवती की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी थी। देर शाम मृतका की पहचान पटौदी निवासी सरिता के रूप में हुई है। सरिता पेशे से अधिवक्ता थी और पटौदी कोर्ट में ही प्रैक्टिस करती थी। वह शादीशुदा थीं। करीब सात-आठ महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। पुलिस की सूचना पर परिजन देर शाम तक रेवाड़ी में पहुंचे। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस को अपनी शिकायत देने के प्रयास में थे।
विज्ञापन
वर्जन:
राहगीर से सूचना मिली थी कि एक लड़की की डेडबॉडी नहर किनारे कच्चे रास्ते पर पड़ी हुई है। उसके बाद हमारी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस टीमें पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल शिनाख्त को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।- पवन कुमार, डीएसपी