फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Passengers kept wandering due to lack of buses

Rewari News: बसों की कमी से भटकते रहे यात्री

Wed, 17 Jul 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 17 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Passengers kept wandering due to lack of buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ में आयोजित गृहमंत्री के कार्यक्रम में रोडवेज की 80 बसों को भेजने से बसों की कमी हो गई। इसकी वजह से विभिन्न रूटों पर बसें नहीं मिलने से यात्रियों को भटकना पड़ा। रोडवेज की बस नहीं मिलने से लोगों को निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा।
बस स्टैंड पर मंगलवार को बसों की कमी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी रोडवेज बस से प्रतिदिन ड्यूटी जाने वालों को हुई। सुबह के समय बस न मिलने के कारण लोग इधर-उधर भटकते रहे। दिल्ली, गुरुग्राम, रोहतक, जयपुर, चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ड्यूटी वाले लोग सबसे ज्यादा गुरुग्राम और दिल्ली के लिए रोजाना बस पकड़ते हैं। कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोग गर्मी में कई घंटों तक बस स्टैंड पर ही बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि बसों की संख्या मंगलवार को कार्यक्रम की वजह से घटाई गई है। जैसे ही कोई बस आती लोग तुरंत पकड़ने के लिए दौड़ पड़ते। रेवाड़ी डिपो के पास 148 बसें हैं। 80 बसें कार्यक्रम में भेजने के बाद डिपो के पास 78 बसें बची थीं। रेवाड़ी में रोजाना 25 हजार यात्री बसों से सफर करते हैं। रोडवेज को रोजाना 22 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। बसें कम चलने से मंगलवार को रोडवेज को काफी नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश, सुनील, दीपक ने बताया कि वह रोजाना ड्यूटी जाने के लिए गुरुग्राम से बस पकड़ते हैं लेकिन आज परेशानी हुई। पूजा ने बताया कि उसे ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्ली जाना था लेकिन बस नहीं मिली। आनंदपाल ने बताया कि उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए जाना था। बस ही नहीं मिलने से प्राइवेट बस का सहारा लेना पड़ा।

रोडवेज के जीएम देवदत्त का कहना है कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी गई। इतना जरूर था कि कुछ रूटों पर बसों के फेरे जरूर घटाए गए थे, मगर फिर भी लोगों को सेवा समय पर उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed