फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Parts not available due to lockdown in Maharashtra

महाराष्ट्र में लॉकडाउन के चलते होंडा और मारुति को नहीं मिल रहे पार्ट्स

Sun, 18 Apr 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Parts not available due to lockdown in Maharashtra
एचएसआईआईडीसी बावल। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। देश में सबसे ज्यादा कोरोना की मार झेल रहे महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन का असर हरियाणा तक पहुंच रहा है। रेवाड़ी-गुरुग्राम में संचालित होंडा व मारुति के लिए महाराष्ट्र से आने वाले पार्ट्स की आपूर्ति ठीक नहीं होने के चलते इनके उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में हीरो, होड़ा व मारुति जैसी बड़ी कंपनियों के लिए छोटे पार्ट्स बनाने वाली रेवाड़ी व गुरुग्राम की हजारों फैक्ट्रियों के उत्पादन पर असर पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है। अकेले बावल आईएमटी व धारूहेड़ा में संचालित होने वाली करीब दो हजार वेंडिंग फैक्ट्रियों में कार्यरत एक लाख श्रमिकों की नौकरी पर इसका असर देखा जा सकता है। ऐसे में देश को आर्थिक व्यवस्था को बचाने के लिए सभी को मास्क व सामाजिक दूरी पर फोकस करने की जरूरत है।
विज्ञापन

डेढ़ महीनेे में करीब 20 हजार श्रमिक छोड़ गए फैक्टरी
आईएमटी बावल व धारूहेड़ा की दो हजार फैक्टरियों में करीब एक लाख श्रमिक कार्यरत हैं। अधिकतर ये श्रमिक यूपी, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश निवासी हैं। उद्योग संचालकों के अनुुसार लॉकडाउन की आशंका के चलते औसतन प्रत्येक फैक्टरी से 20 प्रतिशत श्रमिक जा चुके हैं। अब उत्पादन बनाए रखने के लिए बचे हुए श्रमिकों से डबल शिफ्ट करानी पड़ रही है। वहीं नए श्रमिकों के लिए भी भागदौड़ करने के बाद भी श्रमिक नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

43348.82 लाख रुपये के माल का एक्सपोर्ट
वर्ष 2015 के आंकड़ों के अनुसार रेवाड़ी की महज 11 कंपनियों से एक साल में दूसरे देशों में करीब 43,348 लाख रुपये के माल का एक्सपोर्ट होता है। यह पांच साल में बढ़कर दोगुना तक पहुंच चुका है। मेटल उद्योग जहां रेवाड़ी में ज्यादा है, वहीं बावल व धारूहेड़ा में ऑटोमोबाइल कंपनियों का हब है। गुरुग्राम से लेकर राजस्थान के नीमराना तक कई बड़ी कंपनियां संचालित हो रही हैं। कई मल्टी नेशनल कंपनी भी होरी, होंडा व मारुति के पार्ट्स बनाने के भरोसे ही संचालित हो रही हैं। राजस्थान के भिवाड़ी व टपूकड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भी इन बड़ी कंपनियों से जुड़े हुए हैं।

संकाई इंडिया, आईएमटी बावल के जीएम विनोद जोशी ने बताया कि होंडा व मारुति के लिए महाराष्ट्र से आने वाले पार्ट्स नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों कंपनियों के उत्पादन पर असर पड़ना निश्चित हैं। इसका प्रभाव यह होगा कि गुरुग्राम से लेकर रेवाड़ी तक इन कंपनियों के लिए पार्ट्स बना रही फैक्टरियों का उत्पादन भी प्रभावित हो जाएगा। इससे सीधा असर श्रमिकों के रोजगार पर पड़ेगा। वहीं लॉकडाउन की आशंका में अधिकतर कंपनियों से औसतन 20 प्रतिशत श्रमिक गांव जा चुके हैं। श्रमिक नहीं मिलने के चलते दो-दो शिफ्ट में काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed