{"_id":"5d7d39768ebc3e01557e65e2","slug":"parking-places-will-be-built-in-the-city-rewari-news-rtk5180039179","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बनेंगे छह पार्किंग स्थल, जाम के झाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बनेंगे छह पार्किंग स्थल, जाम के झाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
रेवाड़ी। ब्रास मार्केट में अवैध रूप से खड़े वाहन
- फोटो : Rewari
शहर की प्रमुख बाजारों और सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों से लगने वाले जाम के झाम से अब जल्द ही शहरवासियों को निजात मिलने वाली है। नगर परिषद शहर में छह पार्किंग स्थल बनाएगा। तीन पार्किंग स्थल शहर के ब्रास मार्केट, एक नाईवाली चौक, एक झज्जर चौक और एक पार्किंग स्थल सेक्टर पांच में बीएमजी के सामने बनाया जाएगा।
वाहन पार्किंग करने पर वाहन स्वामी को शुल्क भी देना होगा। दो पहिया वाहन खड़ा करने शुल्क पांच रुपये प्रति घंटा और पूरे दिन वाहन खड़ा करने पर 50 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि कार खड़ी करने का शुल्क दस रुपये घंटा और पूरे दिन का सौ रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा बस और ट्रक का एक घंटे के लिए सौ रुपये देने होंगे। दिन भर ऐसे वाहन खड़े करने पर पांच सौ रुपये शुल्क लगेगा।
करीब 5 वर्ष पूर्व नगर परिषद की ओर से अमृत योजना के तहत शहर के मोती चौक व महाराणा प्रताप चौक के पास बहुमंजिला पार्किंग बनाने का दावा किया गया था, लेकिन आज तक इस योजना को सिरे नहीं चढ़ाया जा सका है। यदि पार्किंग शुरु हुई तो जाम से मुक्ति की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
ब्रास मार्केट में इन स्थानों पर होगी पार्किंग व्यवस्था
ब्रास मार्केट में ब्रह्मगढ़ के सामने टी- प्वाइंट, बावल रोड के पास और ब्रास मार्केट पार्क के सामने पार्किंग बनाई जाएगी। सेक्टर 5 में बीएमजी मॉल के सामने, नाईवाली चौक पर पार्क के सामने और झज्जर चौक पर फ्लाईओवर के पास पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं।
वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगेगा अंकुश
शहर के भीड़ वाले बाजरों में दुकानों के बाहर बाइक या अन्य वाहन खड़े होने से वाहनों की चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही थीं। पार्किंग की सुविधा मिलने से प्रतिदिन बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। वाहन चालक भी अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा कर पाएंगे।
अगले सप्ताह से शुरू करेंगे व्यवस्था : ईओ
नगर परिषद के ईओ मनोज यादव ने कहा कि अगले सप्ताह से पार्किंग की व्यवस्था शुरु कर दी जाएगी। नगर परिषद की ओर से स्थान चिन्हित कर लिये गए हैं। सड़कों पर इधर-उधर खड़े वाहनों से जाम की स्थिति से भी निजात मिलेगी। इसके लिए टेंडर दे दिया गया है।