फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Panchtatva is the real dispensary of humanity: Dr. Dharamveer

पंचतत्व ही मानवता के वास्तविक औषधालय : डॉ. धर्मवीर

Mon, 24 Nov 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Panchtatva is the real dispensary of humanity: Dr. Dharamveer
व्याख्यान के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी। स्रोत : विवि - फोटो : फिरोजाबाद बस स्टैंड पर निरीक्षण करते आरएम व एआरएम। विभाग स्रोत
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के योग विभाग की ओर से प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष की थीम नेचर क्योर टू क्योर नेचर विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. जयपाल सिंह राजपूत ने कहा कि विश्वविद्यालय में नेचुरोपैथी को एक महत्वपूर्ण विषय के रूप में पढ़ाया जाता है और वर्तमान युग में मानवता के समक्ष सबसे बड़ी आवश्यकता प्रकृति की ओर लौटने की है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब समाज प्रकृति के समीप रहेगा, तभी स्वस्थ, संस्कारित और खुशहाल भारत का निर्माण संभव होगा। योगाचार्य डॉ. धर्मवीर ने पंचतत्वों मिट्टी, पानी, धूप, हवा और आकाश की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव शरीर इन्हीं तत्वों से बना है और इनका असंतुलन ही रोगों का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक चिकित्सा इन पंचतत्वों के संतुलन को स्थापित करने का माध्यम है। उनके अनुसार पंचतत्व ही मानवता के वास्तविक औषधालय हैं। योग शिक्षक अमित ने आधुनिक जीवनशैली में पंचतत्वों से दूर होते मानव व्यवहार की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि प्राचीन काल में प्रकृति के साथ सामंजस्य रखने से लोग अधिक स्वस्थ और संतुलित जीवन जीते थे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमनदीप ने कुशलता से किया। उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा की विभिन्न विधियों और दैनिक जीवन में उसके व्यावहारिक प्रयोगों पर उपयोगी जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में प्राकृतिक चिकित्सा अपनाते हुए समाज में इसके प्रचार-प्रसार का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed