फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   overlod van, arest, police, driver, 8 arest

ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा, 23 वाहन जब्त

Wed, 21 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 21 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसते हुए रविवार को 23 वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना पुलिस ने रविवार को ओवरलोड भार लेकर चल रहे जींद जिला के गांव धनखेड़ी निवासी प्रवीन को राव गोपालदेव चौक से गिरफ्तार किया है।

कोसली थाना पुलिस ने नारनौल के कारोली गांव निवासी राजेश और दिल्ली निवासी मुन्नीलाल को कोसली से गिरफ्तार किया है। वहीं सदर थाना पुलिस ने सीकर जिला के दताना निवासी जगदीश और नूंह जिला के जफराबाद निवासी ताहिर खान को दिल्ली रोड पर गांव फिदेड़ी के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर थाना पुलिस ने झुंझुनूं जिला के मुकन्दपुरा निवासी माडुराम और नूंह के पधानी निवासी खालिद मोहम्मद को नाईवाली चौक से गिरफ्तार किया है।
बावल थाना पुलिस ने यूपी निवासी मनोज और जयपुर जिला के कालूखान की ढाणी निवासी एकराम को नैचाना कट से, टोंक जिला  के अरनियामल निवासी बबलू उर्फ अशोक को साबन चौक से और कमालपुर मुंडनवास निवासी बीर सिंह, भरतपुर के कामा निवासी रवि और टोंक के अरनियामल निवासी सोहनलाल को ओढी कट एनएच- 8 से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में कसोला थाना पुलिस ने अलवर के ग्वालदा निवासी समुल खान व शकुन तथा जयपुर के बरनागढ निवासी सुरेश को कसोला चौक से, नूंह जिला के नौसेरा निवासी साहुन, यूपी के एटा जिला निवासी अरविन्द व अलवर के गांव नलौता निवासी कृष्ण को बनीपुर चौक से और यूपी के देवरिया निवासी संजय प्रसाद को काठूवास के पास से गिरफ्तार किया है।


धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दो ओवरलोड ट्रकों को जब्त किया है। दोनों ट्रकों के चालक पुलिस को देखकर ट्रकों को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त करके वाहन चालकों तथा वाहन मालिकों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व लापरवाही से वाहन चलाने के तहत मामला दर्ज किया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed