फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Over 12 lakh MSME units are operational, 65 lakh youth have got employment: Minister Krishan Lal

12 लाख से अधिक एमएसएमई की इकाईयां चल रही, 65 लाख युवाओं को मिला रोजगार : मंत्री कृष्ण लाल

Fri, 28 Nov 2025 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Over 12 lakh MSME units are operational, 65 lakh youth have got employment: Minister Krishan Lal
स्वदेशी जागरण अभियान के तहत यात्रियों को जागरूक करते मंत्री कृष्ण लाल पंवार। संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा में इस समय 12 लाख से अधिक एमएसएमई की इकाईयां चल रही हैं जिनमें 65 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति- 2020 के अंतर्गत 400 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि नए उद्योग लगाने के लिए दी गई है।
विज्ञापन

कृष्ण लाल पंवार ने यात्रियों से मिलकर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर स्वदेशी जागरण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली व वरिष्ठ नेता वीर कुमार यादव उपस्थित रहे। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहन देकर ही भारत को विश्व में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर देश बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

देश और प्रदेश की आर्थिक उन्नति के लिए यह आवश्यक है कि हम सभी अपने देश में बने हुए उत्पादों का ही दैनिक जीवन में उपयोग करें। किसी भी विदेशी वस्तु को खरीदने या उसको घर में रखने के लिए लालायित न हों। जब तक हम दूसरे देशों का सामान खरीदते रहेंगे, तब तक भारत आगे नहीं बढ़ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने हरियाणा आत्मनिर्भर नाम से एक नया पोर्टल बनाया है जिस पर स्वरोजगार के लिए आवेदन किया जा सकता है। प्रदेश में पिछले 11 वर्षों के दौरान 7 लाख 66 हजार छोटे, बड़े नए उद्यम लगाए गए हैं। इसके अलावा 9500 नए स्टार्ट अप राज्य में शुरू किए गए हैं।

------------
लोकल फॉर वोकल के लिए प्रसिद्ध रेवाड़ी : लक्ष्मण
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी तो पीतल नगरी होने के कारण पहले से ही लोकल फॉर वोकल के लिए प्रसिद्ध है। भविष्य में ग्रामीण स्तर पर कुटीर उद्योगों को और अधिक बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में एक हजार के करीब स्वयं सहायता समूह चलाए जा रहे हैं।


---------------
महिलाओं को इस अभियान के किया जाएगा प्रति जागरूक
भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि स्वदेशी जागरण अभियान को रेवाड़ी में और अधिक तेज गति से चलाया जाएगा। खासतौर पर महिलाओं को इस अभियान के प्रति जागरूक किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर बैठे हुए और ट्रेन में सवार यात्रियों को स्वदेशी जागरण के पत्रक भेंट किए गए। इस मौके पर चेयरमैन अनिल सैनी, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन दीपक मंगला व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed