फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Our rally will show strength in southern Haryana Backward Classes

प्रस्ताव रैली में ताकत दिखाएगा दक्षिणी हरियाणा का पिछड़ा वर्ग

Mon, 02 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी Updated Mon, 02 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। आरक्षण को लेकर मचे बवाल के बीच दक्षिणी हरियाणा में पिछड़ा वर्ग अब मोर्चा खोलने की तैयारी में है। 'जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' के नारे के साथ पिछड़ा वर्ग कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी की अगुवाई में आठ नवंबर की सैनी पब्लिक स्कूल में प्रस्ताव रैली में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगा। दक्षिणी हरियाणा पिछड़ा वर्ग बाहुल्य है और यहां करीब 54 फीसदी लोग इसी वर्ग से हैं। ऐसे में यहां सैनी समाज, यादव, प्रजापत, गुर्जर समेत अनेक समाज के पदाधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं। । संगठनों के लोग गांव-गांव जाकर लोगों को इस रैली में पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं। इस रैली में रेवाड़ी के साथ महेंद्रगढ़ और गुडग़ांव से भी लोग आएंगे। रैली में दस हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने की पूरी कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

रैली के लिए किया टीमों का गठन
रैली में भीड़ जुटाने के लिए बाकायदा टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मïण सभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आरडी शर्मा, सैनी सभा के प्रधान चेतराम सैनी, यादव कल्याण सभा के प्रधान रामबीर यादव, प्रजापति समाज से दौलतराम, ठठेरा समाज से बिशनस्वरूप आदि के नेतृत्व में गांव-गांव जा रही है।
विज्ञापन

ये आएंगे रैली में
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मïण सभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आरडी शर्मा ने बताया कि रैली के लिए पिछड़ा वर्ग के सभी नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। इनके अलावा रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य, पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष शांता कुमार, रामपाल राठी, राजेंद्र सिंह तंवर सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मुद्दा
पिछड़ा वर्ग लोकसभा से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक 27 फीसदी भागीदारी की मांग उठाएगा। इसके अलावा हर नौकरी हो या अन्य क्षेत्र उसमें 27 फीसदी की मांग कर रहा है। साथ ही जो 27 फीसदी आरक्षण मिला हुआ है, उसमें अन्य किसी जाति को शामिल न होने देने के लिए जोर लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed