फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   OTP asked in the name of filling KYC, Rs 1.20 lakh withdrawn from the account

केवाईसी भरने के नाम पर ओटीपी पूछा, खाते से निकाले 1.20 लाख रुपये

Sun, 11 Sep 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
OTP asked in the name of filling KYC, Rs 1.20 lakh withdrawn from the account
रेवाड़ी। गांव मंदौला निवासी एक व्यक्ति से ठग ने केवाईसी भरने के नाम पर ओटीपी पूछकर उसके खाते से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। खोल थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मंदौला निवासी सुचेत कुमार ने बताया कि उसका बैंक खाता मनेठी की एक बैंक में है। बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे उसके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया कि वह मुंबई से बैंक के कस्टमर केयर से रविप्रकाश वर्मा बोल रहा है। साथ ही उसने बताया कि उसके खाते का केवाईसी नहीं हुआ है। अगर केवाईसी नहीं कराया तो उनका खाता बंद हो जाएगा। ठग ने सुचेत कुमार को खाता नंबर से लेकर अन्य जानकारी फोन पर ही दी। इसके बाद उसको उस पर विश्वास हो गया। इसके बाद शातिर ने उसको कहा कि आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा वो मुझे बताना। उसने ने ओटीपी आते ही ठग को बता दिया। इसके बाद उसको बताया कि उसके एटीएम का पिन चेंज कर दिया है। इस बीच 3 से 4 बार ओटीपी और आए, जिन्हें उसने शातिर के साथ शेयर कर लिया। शाम को वह अपने गांव में ही लगे एटीएम बूथ पर पैसे निकलवाने गया तो उसे बैलेंस कम होना का मैसेज आया। उसने डिटेल निकाली तो खाते में कुल 85 रुपये नजर आए। सुचेत कुमार के अनुसार उसके खाते से शातिर व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर एक लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से सारी जानकारी निकलवाने के बाद सुचेत ने इसकी शिकायत वीरवार की शाम को खोल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---------------
वर्जन:
जिस नंबर से सुचेत को फोन किया गया, उसकी जानकारी और जिस खाते में नकदी ट्रांसफर की गई, उसकी डिटेल निकलवाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निखित राज, जांच अधिकारी, खोल थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed