{"_id":"68d83b451fc2354d560f2b0a","slug":"opposition-to-changing-the-location-of-the-foot-overbridge-rewari-news-c-198-1-fth1001-226465-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फुट ओवरब्रिज की जगह बदलने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फुट ओवरब्रिज की जगह बदलने का किया विरोध
Sun, 28 Sep 2025 06:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो :29फुट ओवरब्रिज निर्माण को लेकर विरोध करते ग्रामीण। संवाद
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फुट ओवरब्रिज बनाने को लेकर जयसिंहपुर खेड़ा के ग्रामीणों और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के बीच विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने ब्रिज की निर्धारित जगह बदलने का विरोध किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।
स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि नए प्रस्तावित स्थान पर ब्रिज बनने से उनकी दुकानों को नुकसान होगा और चार दर्जन परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी। पूर्व जिला पार्षद ने बताया कि एनएचएआई ने सर्वेक्षण के दौरान 106 किलोमीटर स्थान चिह्नित किया था और उसी स्थान पर फुटवियर ब्रिज का टेंडर निकाला गया था। कुछ लोगों के दबाव में अधिकारी 105 किलोमीटर स्थान पर ब्रिज बनाने पर अड़े हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्वेक्षण में तय स्थान ही सही और सुविधाजनक है। वह जगह सीधे खेतों से गुजरने वाले रास्ते पर है और वहां ब्रिज बनने से ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं, दूसरी जगह ब्रिज बनने से स्थानीय दुकानदारों में रोष बढ़ गया है।
विज्ञापन
एनएचएआई के क्वालिटी सुपरवाइजर ने बताया कि तीन महीने पहले भी फुटवियर ब्रिज के स्थान को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने लोकल प्रशासन को पत्र लिखकर उचित जगह पर निर्माण करने का आह्वान किया था।
उन्होंने आगे बताया कि लोकल अधिकारियों ने ओल्ड बस स्टैंड, जयसिंहपुर खेड़ा में स्थान चिह्नित किया था और वहीं पर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। ग्रामीण और दुकानदार अपनी रोजी-रोटी के संरक्षण के लिए प्रदर्शन करने को तैयार हैं।
पुलिस और प्रशासन स्थिति को काबू में करने के लिए मौके पर मौजूद हैं और स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही दोनों पक्षों की राय लेकर निर्णय लिया जाएगा।