{"_id":"6a4013397f87a65bbd0813e1","slug":"operation-of-lithotripsy-machine-begins-at-the-hospital-rewari-news-c-198-1-rew1001-240942-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अस्पताल में लिथोट्रिप्सी मशीन का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अस्पताल में लिथोट्रिप्सी मशीन का संचालन शुरू
Sat, 27 Jun 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में लंबे समय से बंद लिथोट्रिप्सी मशीन मरम्मत के बाद फिर संचालित कर दी गई। अब गुर्दे एवं मूत्र मार्ग की पथरी से पीड़ित मरीजों को फिर आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा मिलेगी।
लिथोट्रिप्सी एक आधुनिक एवं सुरक्षित तकनीक है, जिसके माध्यम से बिना बड़े ऑपरेशन के शॉक वेव्स द्वारा पथरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर शरीर से बाहर निकाला जाता है। इस सुविधा के पुन: शुरू होने से मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगा उपचार कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा उन्हें समय, धन एवं अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी।
प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि नागरिक अस्पताल में आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से अस्पताल की महत्वपूर्ण मशीनों एवं उपकरणों को कार्यशील बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लिथोट्रिप्सी मशीन शुरू होने से मरीजों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। संवाद