फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   OPD of viral and skin patients is increasing

Rewari News: वायरल और त्वचा मरीजों की बढ़ रही ओपीडी

Fri, 19 Apr 2024 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 19 Apr 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
OPD of viral and skin patients is increasing
रेवाड़ी। ओपीडी के बाहर इलाज के लिए खड़े मरीज। संवाद
रेवाड़ी। तापमान में उतार-चढाव से त्वचा और आंखों की एलर्जी की शिकायत बढ़ने लगी है। वायरल के मरीज भी बढ़ रही है। शुक्रवार को वायरल के करीब 200 मरीजों ने परामर्श किया।
विज्ञापन

त्वचा रोग की ओपीडी में 20 फीसदी मरीज बढ़ गए। इनमें खुजली, रेड कलर के निशान, डरमेटाईटिस, फंगल इंफेक्शन के ज्यादा मरीज हैं। ओपीडी करीब 150 के बीच पहुंच गई है। चर्म रोग विशेषज्ञों का कहना है कि त्वचा रोगियों में इजाफा मौसम के बदलाव से हुआ है। इन दिनों अब खेतों में फसल की कटाई और कढ़ाई चल रही है। इसके कारण मरीज बढ़ गए हैं। इधर जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा और तीखी धूप और लू चलेगी, त्वचा के रोगियों में और इजाफा होगा। इसी प्रकार आंखों में एलर्जी भी बढ़ रही है। मार्च में ही तेज गर्मी शुरू हो गई थी। तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा यादव का कहना है कि गर्मी में खूब पानी पीएं। चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए मौसमी फलों जैसे अंगूर, संतरा आदि का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। लोगों को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।- डा. दीपक वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन

रेवाड़ी। ओपीडी के बाहर इलाज के लिए खड़े मरीज। संवाद

रेवाड़ी। ओपीडी के बाहर इलाज के लिए खड़े मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed