फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Only 42 colleges registered to participate in the Youth Festival

Rewari News: युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए सिर्फ 42 कॉलेजों ने कराया पंजीकरण

Sun, 10 Nov 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 10 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Only 42 colleges registered to participate in the Youth Festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले युवा महोत्सव हिंडोला-4.0 में भाग लेने के लिए पंजीकरण तिथि निकल चुकी है। अंतिम तिथि तक रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के कुल 139 कॉलेजों में मात्र 42 ने ही पंजीकरण कराया। 97 कॉलेजों ने पंजीकरण नहीं कराया।
युवा महोत्सव हिंडोला 14 से 16 नवंबर तक आईजीयू में किया जाएगा। जिन कॉलेजों ने पंजीकरण कराया है, वे तैयारी में जुट गए हैं। इस बार युवा महोत्सव में संस्कृत प्ले को हटाया गया है। तीज सेलिब्रेशन को जोड़ा गया है। इसमें विद्यार्थी तीज के बारे में प्रस्तुति दे सकते हैं। विभिन्न 5 वर्गों की 44 प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें म्यूजिक में 12 व साहित्य में 11 सर्वाधिक प्रस्तुतियां हैं। इसके बाद फाइन आर्ट में 9 व थियेटर में 7 प्रस्तुतियां शामिल हैं। यूथ वेलफेयर के डीन डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 42 कॉलेजों ने पंजीकरण कराया है। अब 12 नवंबर को जिन कॉलेजों ने पंजीकरण कराया है, यूनिवर्सिटी में उनके प्रतिनिधियों की बैठक होगी। उनको टीम कोड भी अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन


महाविद्यालयों एवं संस्थानों को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए 6 नवंबर पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि थी। भरे हुए फॉर्म की हार्ड कॉपी और डिमांड ड्राफ्ट-चेक आदि के रूप में पंजीकरण शुल्क का प्रमाण (युवा कल्याण कोष, आईजीयू, मीरपुर के पक्ष में) 7 नवंबर शाम 4 बजे तक निदेशक युवा कल्याण, आईजीयू, मीरपुर में जमा कराने की तिथि रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ग अनुसार यह रहेंगी प्रस्तुतियां

म्यूजिक में क्लासिकल वोकल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (नॉन परसेसियन), लाइट वोकल इंडियन, वेस्टर्न वोकल सोलो, ग्रुप सोंग इंडियन, ग्रुप सोंग वेस्टर्न, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो, हरियाणवी फॉक सोंग-हरियाणवी रागनी सोलो, हरियाणवी फॉक ऑर्केस्ट्रा, हरियाणवी ग्रुप सांग व कव्वाली शामिल है। डांस में क्लासिकल डांस, ग्रुप डांस जनरल (फॉक-ट्रिबल), ग्रुप डांस हरियाणवी, हरियाणवी सोलो डांस पुरुष, हरियाणवी सोलो डांस महिला, थियेटर में मिमिक्री, वन एक्ट प्ले, स्किट हरियाणवी, माइम, स्ट्रीट प्ले-नुक्कड़ नाटक, हरियाणवी शॉर्ट फिल्म व रिचुअल्स शामिल है। कविता पाठ हिंदी, कविता पाठ पंजाबी, कविता पाठ ऊर्दू, कविता पाठ हरियाणवी, कविता पाठ अंग्रेजी, डिबेट हिंदी, डिबेट अंग्रेजी, डिक्लेमेशन इन संस्कृत, संस्कृत श्लोक उच्चारण व क्विज और फाइन आर्ट में ऑन दा स्पॉट पेंटिंग, कॉलाज, पोस्टर मैकिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, रंगोली, स्पॉट फोटोग्राफी, इंस्टालेशन व मेहंदी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed