फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Online registration for admission to Polytechnic will be done till June 10

Rewari News: पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए 10 जून तक होगा ऑनलाइन पंजीकरण

Fri, 29 May 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 29 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Online registration for admission to Polytechnic will be done till June 10
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान धामलावास व लिसाना में इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए 10 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण होगा।

शहीद सुखबीर सिंह यादव राजकीय पॉलीटेक्निक धामलावास के प्राचार्य विजय सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए संस्थान में निशुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं प्रवेश संबंधी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

विद्यार्थियों की सुविधा हेतु संस्थान में शनिवार सहित सभी कार्य दिवसों में निशुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सहायता उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि अब तक 300 से अधिक अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं तथा बड़ी संख्या में अभ्यर्थी संस्थान पहुंचकर इस निशुल्क सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि अंतिम समय की भीड़ से बचने व अन्य किसी तकनीकी दिक्कत से बचने के लिए समय रहते ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्लोमा लेटरल एंट्री (द्वितीय वर्ष) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 6 जून तक बढ़ा दिया गया है। इसके उपरांत प्रथम ऑनलाइन काउंसलिंग एवं चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 10 जून से 12 जून तक चलेगी जिसकी लिस्ट 15 जून शाम 5 बजे जारी होगी।
विद्यार्थी अपने दस्तावेज सत्यापन एवं फीस जमा 16 जून से 18 जून तक कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed