{"_id":"6a34418889cda1a4cc0b60ca","slug":"online-applications-for-admission-to-itis-will-be-accepted-until-june-30-rewari-news-c-198-1-fth1001-240415-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए 30 जून तक होंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए 30 जून तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार विद्यार्थियों का रुझान इलेक्ट्रिशियन समेत विभिन्न व्यावसायिक ट्रेडों की ओर अधिक है। अब तक ऑनलाइन पोर्टल पर एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
आईटीआई में विद्यार्थियों को दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली (ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम) के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत एक वर्षीय पाठ्यक्रमों में 3 से 6 माह और दो वर्षीय पाठ्यक्रमों में 6 से 12 माह तक संस्थान में प्रशिक्षण दिया जाएगा। शेष अवधि में संबंधित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में ऑन-जॉब ट्रेनिंग कराई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने विभिन्न उद्योगों के साथ समझौते किए हैं।
प्रशिक्षण प्रणाली के तहत दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को आयु एवं शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी निर्धारित शर्तें पूरी करनी होंगी। विभाग की ओर से प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। जिले के 10 सरकारी आईटीआई संस्थानों में कुल 2,832 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि निजी आईटीआई में करीब 2,500 सीटें हैं।
विज्ञापन
सबसे अधिक 620 सीटें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी में हैं। इसके अलावा कुंड-मनेठी में 464, कोसली में 440, बेरली कलां में 368, महिला आईटीआई रेवाड़ी में 240, सहारनवास में 220 तथा खरखड़ा और टांकड़ी में 196-196 सीटें उपलब्ध हैं। लेदर एवं फुटवियर आईटीआई रेवाड़ी में 40 और सैनिक परिवार भवन आईटीआई रेवाड़ी में 48 सीटें निर्धारित की गई हैं।
--
ये दस्तावेज है जरूरी
प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं और 12वीं की अंकतालिका, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पासपोर्ट आकार फोटो, बैंक पासबुक, जाति प्रमाणपत्र, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाणपत्र तथा चरित्र प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
वर्जन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली एक बेहतर पहल है जो आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक तकनीक का कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगारपरक बनाएगा। आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थानों में विद्यार्थियों के सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।-सुनील यादव, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई कॉलेज रेवाड़ी।