{"_id":"66b7cc39b28b3c361a04d226","slug":"online-application-for-pg-courses-till-22-rewari-news-c-198-1-rew1001-207960-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पीजी कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पीजी कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 तक
Sun, 11 Aug 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 16रेवाड़ी। कृष्ण नगर स्थित रीजनल सेंटर। संवाद
कोसली। सरकारी महिला रीजनल सेंटर में यूजी और पीजी कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। इसमें यूजी में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं के लिए 4 वर्षीय बीए (ऑनर्स) मल्टी डिसप्लेनरी में 15 सीट खाली है। चार वर्षीय बैचलर ऑफ फिजिकल साइंस (ऑनर्स) मल्टी डिसप्लेनरी में 18 सीटें रिक्त है। 4 वर्षीय बीकॉम (ऑनर्स) में 49 सीटें खाली हैं।
इसी प्रकार एमए राजनीतिक साइंस में 12 सीटें और एमए अंग्रेजी में 15 सीटें रिक्त हैं। जो भी छात्राएं दाखिला लेना चाहती हैं, वह प्रथम चरण में 22 अगस्त तक आवेदन कर दें। 24 अगस्त को रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर में मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। 27 अगस्त तक सेंटर में ऑनलाइन फीस जमा होगी। इसके बाद भी यूजी और पीजी कोर्सों में सीट रिक्त रह जाती है तो 28 अगस्त से 31 अगस्त तक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला ले सकती हैं। रीजनल सेंटर निदेशक प्रोफेसर बलबीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं जो दाखिले से वंचित रह गई थीं उन्हें एक मौका मिल गया है।