फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One Stop Center reunited a woman from Punjab who was separated from her family for four months with her family

Rewari News: होशियारपुर के ध्यानार्थ......वन स्टॉप सेंटर ने चार माह से बिछड़ी पंजाब की महिला को परिजनों से मिलाया

Thu, 30 Jan 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
One Stop Center reunited a woman from Punjab who was separated from her family for four months with her family
रेवाड़ी। चार माह से बिछड़ी पंजाब की महिला को वन स्टॉप सेंटर ने परिजनों से मिलाया।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चलाए जा रहे वन स्टॉप सेंटर में 28 जनवरी को एक महिला को रामपुरा थाने से शेल्टर के लिए लाया गया था। यह महिला पिछले लगभग 4 महीने से नागरिक अस्पताल में भर्ती थी। महिला को इलाज के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से रामपुरा थाना को सौंप दिया गया। रामपुरा थाना से महिला को एक रात के आश्रय के लिए वन स्टॉप सेंटर छोड़ा गया था ताकि अगले दिन महिला को वृद्ध आश्रम छोड़ा जा सके।
केंद्र संचालिका ने महिला से बात की तो उसे महिला ने अपना नाम व पता बताया। इससे पता चला कि वह पंजाब के होशियारपुर जिले की रहने वाली है। महिला के पास परिजनों का कोई भी मोबाइल नंबर नहीं था।
विज्ञापन

महिला से मिली जानकारी के आधार पर जिला होशियारपुर के वन स्टॉप सेंटर में संपर्क किया गया और संबंधित गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के जरिए महिला का पता खोजा गया। महिला के पति व गांव के सरपंच से बात हुई। पिछले 4 महीने से महिला का पति उसे जगह-जगह ढूंढ रहा था। वह महिला के सही सलामत होने की खबर पाकर बहुत खुश हुआ। महिला के परिजन वीरवार को वन स्टॉप सेंटर में पहुंचे और उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र संचालिका ललित कालरा का कहना है कि इस तरह की महिलाओं को उनके घर तक पहुंचने में वन स्टॉप सेंटर एक अहम भूमिका निभा रहा है। कोई जरूरतमंद महिला केंद्र से संपर्क कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed