फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One lakh rupees siphoned off from account via cyber fraud following mobile phone theft.

Rewari News: मोबाइल चोरी के बाद खाते से एक लाख रुपये की साइबर ठगी

Tue, 29 Sep 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees siphoned off from account via cyber fraud following mobile phone theft.
रेवाड़ी। गांव देहलावास निवासी योगेश कुमार का दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर मोबाइल फोन चोरी होने के बाद उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई।
विज्ञापन

योगेश दिल्ली विकास प्राधिकरण में द्वारका में नौकरी करते हैं और रोजाना ट्रेन से रेवाड़ी-दिल्ली अपडाउन करते हैं। 18 सितंबर को मोबाइल चोरी होने के बाद उसने सिम बंद करवा दी थी।
विज्ञापन

22 सितंबर को नई सिम निकलवाकर फोनपे अकाउंट दोबारा एक्टिव किया। इसके बाद ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चेक करने पर खाते से 50-50 हजार रुपये की दो ट्रांजेक्शन होने का पता चला। दोनों ट्रांजेक्शन 22 सितंबर को दोपहर 3:16 बजे की गई थीं। पीड़ित के अनुसार, उसके पीएनबी खाते से कुल एक लाख रुपये निकाले गए। योगेश ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed