फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One infected with dengue found, number reaches 221

Rewari News: डेंगू का एक संक्रमित मिला, संख्या 221 पर पहुंची

Mon, 11 Sep 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 11 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
One infected with dengue found, number reaches 221
रेवाड़ी। जिले में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस सप्ताह हुई बारिश के बाद डेंगू के मामले और बढ़ने लगे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रही है। रविवार को अवकाश होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें डेंगू का एक केस मिला है। अब डेंगू पॉजिटिव की संख्या 221 पर पहुंच गई है। वहीं विभाग की ओर से अभी तक कुल 2618 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल 31 डेंगू संक्रमित मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। हालांकि 31 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

डेंगू व मलेरिया के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। टीम घर व उनके आसपास भरे पानी में मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। लार्वा मिलने पर टीम ने अभी तक 4050 लोगों को नोटिस भी दिए हैं। साथ ही लोगों को भी चेताया जा रहा है कि वह घरों के बाहर और अंदर पानी जमा ना होने दें। क्योंकि डेंगू मच्छर साफ पानी में ही पनपता है।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
1. अचानक तेज बुखार
2. सिर में आगे की और तेज दर्द
3. आंखों के पीछे दर्द और आंखों के हिलने से दर्द में और तेजी
4. मांसपेशियों (बदन) व जोड़ों में दर्द।
5. पेट में तेज दर्द।
6. काले रंग का मल आना।
7. मसूड़ों, त्वचा व नाक से खून रिसना।
-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के उपाय
1. छोटे डिब्बों और ऐसे स्थानों से पानी निकाले जहां पानी बराबर भरा रहता है।
2. कूलरों का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदले।
3. घर में कीटनाशक दवाएं छिड़के।
4. बच्चों को ऐसे कपड़े पहनाए, जिससे उनके हाथ-पैर पूरी तरह से ढके रहें।
5. सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
------------------------------
पिछले साल 8 साल में मिले केस
वर्ष- केस
2015- 10
2016- 10
2017- 137
2018- 82
2019- 27
2020- 39
2021- 306
2022- 324
2023- 221 अब तक
--------------------
वर्जन:
जिले में डेंगू और मलेरिया के कई मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जहां मामले आ रहे हैं, वहां फॉगिंग कराई जा रही है। वर्षा होने और गर्मी से राहत मिलने के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। विभाग की ओर से लोगों को साफ-सफाई करने और पानी ठहराव नहीं होने देने की सलाह दी जा रही है।
- डॉ. दीपक वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन एवं मलेरिया नोडल अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed