फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One gets happiness by helping the needy: Dinesh Kapoor

जरूरतमंद की मदद से मिलता है आनंद : दिनेश कपूर

Thu, 24 Oct 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 24 Oct 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
One gets happiness by helping the needy: Dinesh Kapoor
फोटो : 08रेवाड़ी। बिठवाना स्थित पीएमश्री स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी साथ में अत
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए प्रदूषण मुक्त दीपावली हो घर-घर में खुशहाली हो कार्यक्रम का आयोजन पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिठवाना में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर व वैदिक मनीषी यशदेव आर्य ने कहा कि सभी दिवाली के अवसर पर दीपमाला कर, रंगोली सजाकर व लड़ियां लगाकर माता लक्ष्मी और भगवान राम का स्वागत करते हैं, लेकिन कुछ बच्चे परोपकार की सोच रखते हुए दिवाली पर अपने पैसों के पटाखे न जलाकर उन्हीं पैसों से जरूरतमंदों की मदद करते हैं।
विज्ञापन

अब सर्दी का मौसम आ रहा है। कई गरीब बच्चों के पास सर्दी में पहनने के लिए जूते नहीं है, किसी बच्चे के पास पढ़ने के लिए पुस्तकें नहीं है, उनकी मदद जरूरी है। किसी जरूरतमंद की मदद करके आनंद मिलता है व साथ-साथ दूसरों की दुआएं भी मिलती हैं। प्राचार्य डॉक्टर दुष्यंत यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ संस्कार निर्माण पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। मंच संचालन प्रवक्ता नीलम यादव ने किया। युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने विद्यार्थियों से व्यक्तित्व संबंधी प्रश्न किए व होनहार विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में युवा दल के उपप्रधान देवेंद्र कुमार, प्रवक्ता अशोक कुमार, राम सिंह, आनंद कुमार, दीपक, आशा यादव व अन्यों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed