{"_id":"65f0b6f97b3f9de5a6025929","slug":"one-arrested-with-drugs-rewari-news-c-198-1-rew1001-201982-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार
Wed, 13 Mar 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना माॅडल टाउन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान मोहल्ला बास सिताबराय रेवाड़ी निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 मिलीग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता राजकुमार ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि सोनू निवासी मोहल्ला बास सिताबराय रेवाड़ी का रहने वाला है। जो स्मैक बेचने का काम करता है। उसने अपना नाम सोनू बताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई। 40 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माॅडल टाउन में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन