फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One accused arrested in case of providing drugs

Rewari News: मादक पदार्थ उपलब्ध करवाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 08 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in case of providing drugs
रेवाड़ी। चौकी जगन गेट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक उपलब्ध करवाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला गुर्जरवाड़ा रेवाड़ी निवासी अजय उर्फ पोर्टर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


5 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला आनंद नगर रेवाड़ी निवासी विजय उर्फ कालू नशीला पदार्थ स्मैक बेचता है। वह बीएमजी मॉल के पीछे वाली गली से निकलने वाला है। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी करके आरोपी को काबू किया तो उसने अपना नाम विजय उर्फ कालू बताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 02.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी विजय उर्फ कालू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी विजय उर्फ कालू ने बताया था कि उसे यह अवैध मादक पदार्थ स्मैक मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी अजय उर्फ पोर्टर उपलब्ध कराता था। पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त आरोपी अजय उर्फ पोर्टर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed